फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hardoi resident BTC student hanged himself in Lucknow

हरदोई निवासी बीटीसी के छात्र ने लखनऊ में फांसी लगाकर दी जान

Thu, 26 Nov 2020 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Nov 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi resident BTC student hanged himself in Lucknow
लखनऊ में ठाकुरगंज में भुवहर में किराये के कमरे में रहकर बीटीसी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रह शिवम मिश्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी की वजह की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि 24 वर्षीय शिवम मूलरूप से हरदोई के कछौना स्थित मवई हथौड़ा गांव का रहने वाला था। वह यहां अपनी बुआ के बेटे कमलकांत तिवारी के साथ रहता था। कमलकांत तिवारी हरदोई के टडियावां जयराजपुर के हैं और केजीएमयू में एमएस ऑफिस में नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह नौ बजे वह ड्यूटी पर चले गए थे। शाम करीब छह बजे लौटे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद पाया। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से भीतर झांका। अंदर पंखे से रस्सी के सहारे शिवम को लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर शिवम को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शिवम के परिवारीजनों ने बताया कि बुधवार को उसका गणित का पेपर था। पेपर देकर आने के बाद से वह घर के बाहर नहीं दिखा। शिवम तीन बहनों में एकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर से पिता अनिल मिश्रा व मां भोली देवी सदमे में आकर बेहोश हो गए। परिवारीजनों का मानना है कि पेपर गड़बड़ होने की वजह से ही उसने खुदकुशी की होगी।
विज्ञापन


उधर, हजरतगंज के नरही में रहने वाले 35 वर्षीय प्रमोद कुमार नाग ने फांसी लगा ली। उसके भाई विनोद ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता था। कई दिन से वह परेशान दिख रहा था। पूछने पर खामोश रहता। बुधवार देर रात उसने खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह मां विमला जगाने गई तो प्रमोद का शव लटका देख होश उड़ गए। परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रमोद की शादी नहीं हुई थी। उसने खुदकुशी क्यों की? इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजाजीपुरम सी ब्लाक निवासी इलेक्ट्रीशियन अखिलेश गुप्ता की 34 वर्षीय पत्नी सुनीता ने फांसी लगा ली। सुनीता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और कई साल से उसका उपचार चल रहा था। बुधवार रात किसी वक्त वह दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुनीता के एक बेटा दिव्यांश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed