{"_id":"6a46520aee0fb030970234d7","slug":"hardoi-bsa-suspended-faces-corruption-allegations-involving-appointments-and-other-matters-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बीएसए हरदोई डॉ. अजित सिंह निलंबित, भ्रष्टाचार व लापरवाही के लगे थे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीएसए हरदोई डॉ. अजित सिंह निलंबित, भ्रष्टाचार व लापरवाही के लगे थे गंभीर आरोप
Thu, 02 Jul 2026 05:27 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:27 PM IST
सार
डॉ. अजित सिंह पर नियुक्ति समेत कई मामलों में भ्रष्टाचार व लापरवाही के आरोप लगे थे। डीएम द्वारा कराई गई जांच समिति की संस्तुति पर शासन ने कार्यवाही की है।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
विज्ञान व गणित के अभ्यर्थियों के चयन में घूस लेने, पेंशन पत्रावली के लिए 20 हजार मांगने समेत गड़बड़ी व लापरवाही पर शासन ने हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आरोपों की जांच के लिए डीएम हरदोई द्वारा नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति की जांच में पता चला कि भर्ती, नियुक्ति और निलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रावलियां पटल प्रभारी से बीएसए ने अपने आवास पर मंगवाई और वापस नहीं गई।
विज्ञापन
शिक्षकों के पेंशन, शेष वेतन, चयन वेतनमान आदि मामलों से जुड़ी फाइल बिना किसी ठोस कारण के लंबित रखा गया। भर्ती प्रक्रिया व काउंसिलिंग में जान बूझकर देरी की गई। ईसीसीई एजुकेटर परीक्षा में शासन के आदेशों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
इन मामलों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डॉ. अजित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक को जांच अधिकारी नामित किया गया है।