फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hardik patel speech in ayodhya.

राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा ने जनता के साथ छल किया: अयोध्या में हार्दिक पटेल

Sat, 29 Dec 2018 01:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 29 Dec 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
hardik patel speech in ayodhya.
हार्दिक पटेल

किसान क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गुजरात के नेता हार्दिक पटेल ने अयोध्या में कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे पर जनता के साथ छल किया है और अब बार-बार सुप्रीम कोर्ट का नाम लेकर जनता को गुमराह कर रही है। हार्दिक शनिवार को कुशीनगर के एक कार्यक्रम में जाते वक्त कुछ देर के लिए अयोध्या में रुके थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि का ताला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलवाया था और भाजपा राम का नाम लेकर राजनीति कर रही है। हार्दिक ने कहा कि क्या भाजपा ने राम मंदिर बनाने का वादा बिना सोचे समझे किया था।
विज्ञापन


हार्दिक ने कहा कि देश में जवानों के पास रोजगार नहीं हैं। किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की जरूरत है मगर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर भी हार्दिक ने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम के नाम पर लोगों को दुखी कर रहे हैं। योगी ने हनुमान जी को दलित बताया तो कोई उन्हें चाइनीज बता रहा है। ये भगवान की जाति इसलिए बता रहे हैं कि अब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक बोले, पहले योगी जी कहा करते थे कि राहुल गांधी जहां प्रचार करने जाएंगे वहां कांग्रेस हारेगी पर अब लगता है कि जहां योगी प्रचार के लिए जाएंगे वहां भाजपा हारेगी। हार्दिक पटेल अयोध्या में तीन फरवरी को विशाल महापंचायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed