फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ‘Har Ghar Tiranga’ Campaign to Be Observed in All Madrasas

Lucknow News: सभी मदरसों में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

Mon, 10 Aug 2026 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
‘Har Ghar Tiranga’ Campaign to Be Observed in All Madrasas
मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ होंगे देशभक्ति कार्यक्रम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रदेश के सभी मदरसों में इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अभियान को मदरसों तक पहुंचाने के लिए प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
राज्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मदरसों के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अभियान से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

मदरसों में तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान, देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का हर वर्ग इस अभियान से जुड़कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed