{"_id":"66aa8cb62c2056699e0e3003","slug":"har-ghar-tiranga-abhiyan-from-13-to-15-august-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक, तीन दिन सभी सरकारी भवनों पर होगी तिरंगा लाइटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक, तीन दिन सभी सरकारी भवनों पर होगी तिरंगा लाइटिंग
Thu, 01 Aug 2024 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:42 AM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वर्ष 2022 में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत स्मृति चिह्न के रूप में सुरक्षित रखे झंडों का इस बार भी प्रयोग होगा। अभियान के तहत झंडों की अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ढाई करोड़ झंडे तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विस्तार
उत्तर प्रदेश में इस साल भी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को निजी व सरकारी प्रतिष्ठानों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा लाइटिंग कराई जाएगी। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस बाबत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वर्ष 2022 में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत स्मृति चिह्न के रूप में सुरक्षित रखे झंडों का इस बार भी प्रयोग होगा। अभियान के तहत झंडों की अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ढाई करोड़ झंडे तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि 13 से 15 अगस्त तक पब्लिक एड्रेस सिस्टम से झंडा गीत, राष्ट्रीय गीत व तिरंगा अभियान की सूचनाओं का प्रसारण किया जाएगा। शहीद स्मारकों पर राष्ट्रधून के साथ पुलिस-पीएसी बैंड का वादन किया जाए। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी स्थलों की सफाई कराकर साइनेज लगवा जाएं। सभी शिक्षण संस्थानों में हर घर तिरंगा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा है कि सेल्फी, रील, वीडियो, झंडे के साथ फोटो व वीडियो वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड करने की भी सूचना लोगों को दी जाए। अभियान के सफल तरीके से आयोजन के लिए हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाए। इसमें सभी विभागों के अधिकारी भी शामिल किए जाएं। जरूरत के अनुसार ब्लॉक स्तर पर भी कमेटी का गठन कर कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्यवाही की जाए।