{"_id":"5c1b8e9abdec225715597e17","slug":"hanuman-was-muslim-said-bukkal-nawab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान पर फिर विवाद, बीजेपी के एक नेता ने बताया 'मुसलमान' दूसरे ने 'जाट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान पर फिर विवाद, बीजेपी के एक नेता ने बताया 'मुसलमान' दूसरे ने 'जाट'
Thu, 20 Dec 2018 06:14 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: यशवीर सिंह
Updated Thu, 20 Dec 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
बुक्कल नवाब
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी द्वारा हनुमान को दलित बताने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि उनके एमएलसी ने एक नयी बहस शुरू कर दी है। बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब ने गुरुवार को दिए एक बयान में हनुमान को मुसलमान बताया है। उनका कहना है कि हनुमान मुसलमान थे, इसीलिए मुसलमानों में जो नाम रखे जाते हैं उनके अंत में 'मान' आता है। उन्होंने रहमान, रमजान और फरमान जैसे कई नामों का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन
इससे पहले राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को कथित रूप से अनुसूचित जाति का बताया था। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद दलित समुदाय ने देश भर के कई हनुमान मंदिरों पर अपना कब्जा जमा लिया था।
विज्ञापन
वहीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने हनुमान पर विवादित बयान देते हुए कहा कि जो दूसरों के फटे में पैर फंसा दे वह जाट ही हो सकता है। इसलिए हनुमान जाट थे।
विज्ञापन