फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hanuman Chalisa was distributed to devotees at the community feast.

Lucknow News: भंडारे में श्रद्धालुओं को दिया गया हनुमान चालीसा

Sun, 21 Jun 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa was distributed to devotees at the community feast.
भंडारे में श्रद्धालुओं को दिया गया हनुमान चालीसा
लखनऊ। मां जानकी सेवा न्यास की ओर से गोमतीनगर के 1090 चौराहे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार परिवार की मातृशक्तियों ने सुन्दरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया। प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी भक्तों को हनुमान चालीसा और हनुमान जी का लॉकेट दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आरएसएस प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

अलीगंज स्थित नगर निगम जोन-3 परिसर में शनिवार को अभियंत्रण विभाग और ठेकेदार संघ की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले नगर निगम के इंजीनियरों और ठेकेदारों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

जानकीपुरम की जानकी विहार कॉलोनी में शनिवार को ज्येष्ठ माह पर शनिवार को सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान कृष्ण कांती मिश्रा, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. भावना मिश्रा व अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या रोड स्थित नीलगिरी रोड पर शनिवार को ज्येष्ठ माह के अवसर पर ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट (हम) की ओर से भंडारा लगाया गया। हम के अध्यक्ष डॉ. अंशुमाली शर्मा, सचिव डॉ. संगीता शर्मा, विवेक शर्मा, गौरी शर्मा सहित अन्य शामिल हुए। वहीं, कैंट के हाता रामदास में शनिवार को स्थानीय लोगों की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। मुख्य आयोजक अरुण कुमार सिंह रहे। वहीं, लालबाग सि्थत हरिओम मंदिर के पास केडी सिंह बाबू स्टेडियम एवं पीएसी महानगर तरणताल की ओर से विशाल भंडारा हुआ।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग की ओर से रविवार को रेजीडेंसी, दिलकुशा कोठी व सिकंदरबाग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम होंगे। एएसआई के अधीक्षण डॉ. राजेंद्र यादव ने बताया कि सभी परिसरों में प्रधानमंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण होगा। इसके बाद सुबह 6:30 बजे से योग शुरू होगा। रेजीडेंसी में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। दिलकुशा कोठी में पूर्व डीआईजी किरण यादव शामिल होंगी।

हजरतगंज सि्थत हनुमंत धाम मंदिर के पास राणा प्रताप मार्ग पर शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भंडारा लगाया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारा चार बजे तक चला। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, पत्नी वंदना बंसल और समस्त बंसल परिवार रहा।

भंडारे में श्रद्धालुओं को दिया गया हनुमान चालीसा

भंडारे में श्रद्धालुओं को दिया गया हनुमान चालीसा

भंडारे में श्रद्धालुओं को दिया गया हनुमान चालीसा

भंडारे में श्रद्धालुओं को दिया गया हनुमान चालीसा

भंडारे में श्रद्धालुओं को दिया गया हनुमान चालीसा

भंडारे में श्रद्धालुओं को दिया गया हनुमान चालीसा

भंडारे में श्रद्धालुओं को दिया गया हनुमान चालीसा

भंडारे में श्रद्धालुओं को दिया गया हनुमान चालीसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed