{"_id":"5c1392babdec2253b238825f","slug":"handicapped-boy-raju-yadav-from-lucknow-is-very-optimistic-who-never-begged-in-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शख्स के हौंसले को आप भी करेंगे सलाम, भीख नहीं कर रहा नौकरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शख्स के हौंसले को आप भी करेंगे सलाम, भीख नहीं कर रहा नौकरी की मांग
Fri, 14 Dec 2018 05:00 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
raju yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल मे जज्बा और हौसला मजबूत हो तो शारीरिक विकलांगता हो या मानसिक ज्यादा देर आपके पास ठहर नहीं सकती। ऐसे ही एक शख्स है राजू यादव जो राजधानी लखनऊ के तकवा गांव में रहते हैं। वह पूरी तरह से विकलांग है। इसके बावजूद उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं बल्कि इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने आपको इस काबिल बनाया कि उन्हें नौकरी मिल सके।
विज्ञापन
पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद उन्होंने नौकरी के लिए भी अप्लाई किया, हालांकि अभी तक उन्हें नौकरी में कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद भी उनके हौंसले बुलंद हैं। राजू हाथ पैर से विकलांग है। वह अपने हाथ से खाना नहीं खा सकते, पानी नहीं पी सकते। स्कूल में एडमिशन हुआ तो राजू ने अपने पैर से लिखने की कोशिश की। यह देखकर सबने उनकी हौंसला अफजाई की।
विज्ञापन
पिता किसान है और मां गृहणी। किसी ने राजू को विकलांग होने का ताना नहीं दिया बल्कि सबने उनका हौंसला बढ़ाया और राजू ने 65% से इंटर मीडिएट किया। राजू लैपटॉप पर भी काम करते हैं, उन्होंने विकलांग कोटे में नौकरी के लिए आवेदन किया लेकिन नतीजा सिफर निकला, अब राजू राजनीति में जाना चाहते हैं और जनता की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन