{"_id":"643011b6e2696420c90c58a3","slug":"hamirpur-s-bribery-lekhpal-sent-to-jail-till-19-decision-of-special-court-for-prevention-of-corruption-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : हमीरपुर के घूसखोर लेखपाल को 19 तक भेजा जेल, भ्रष्टाचार निवारण की विशेष कोर्ट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : हमीरपुर के घूसखोर लेखपाल को 19 तक भेजा जेल, भ्रष्टाचार निवारण की विशेष कोर्ट का फैसला
Fri, 07 Apr 2023 06:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Apr 2023 06:21 PM IST
सार
हमीरपुर में तैनात लेखपाल छत्रपाल सिंह को जमीन की पैमाईश और तरमीम कराने के एवज में घूस लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट को बताया गया कि इस मामले की रिपोर्ट भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक ने कोतवाली हमीरपुर में पांच अप्रैल को दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए लेखपाल को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के विशेष न्यायाधीश लोकेश वरुण ने 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हमीरपुर में तैनात लेखपाल छत्रपाल सिंह को जमीन की पैमाईश और तरमीम कराने के एवज में घूस लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट को बताया गया कि इस मामले की रिपोर्ट भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक महेश दुबे ने कोतवाली हमीरपुर में पांच अप्रैल को दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित राम बाबू ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी के नाम से एक कृषि पट्टा है। इसकी पैमाईश और तरमीम कराने के लिए उसने उपज़िलाधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था। इसके आधार पर पैमाईश की जिम्मेदारी हलका लेखपाल छत्रपाल सिंह को दी गयी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब शिकायतकर्ता अपनी ज़मीन कि पैमाईश कराने के लिए लेखपाल से मिला तो उसने पक्ष में रिपोर्ट लगाने के एवज में पांच हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की। कहा कि बिना पैसे लिए वह जमीन का पैमाईश कार्य नहीं करेगा। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी लेखपाल को हमीरपुर सदर तहसील के गेट से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन