फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Half an hour of rain brought down the heat of the weather

Lucknow News: आधे घंटे की बारिश ने उतारी मौसम की गर्मी

Mon, 07 Oct 2024 05:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain brought down the heat of the weather

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बीते चार-पांच दिन से मौसम के तेवर तल्ख थे। उमस और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन रविवार दोपहर को अचानक हुई बारिश ने आधे घंटे में ही मौसम की गर्मी उतार दी।




बौछारें इतनी तेज थीं कि सड़क के आरपार दिखना बंद हो गया। रिकॉर्ड में कुल 15 मीटर बारिश दर्ज की गई। पारे में दो डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम में ठंडक का अहसास घुल गया। रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदला। दोपहर बाद एकाएक बादल छाए। तेज हवा चली और बादल तुरंत ही झमाझम बरस गए। महानगर, अलीगंज, गोमतीनगर, कृष्णानगर में जलभराव हो गया। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र से साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राजधानी में देखने को मिला है। सोमवार को भी छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन




रविवार को दिन का तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 33.9 डिग्री व न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed