फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hajj Yatra 2025 Apply online for Hajj pilgrimage by 9 September

Hajj Yatra 2025: हज यात्रा के लिए इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन... मोबाइल एप से घर बैठे भी भर सकते हैं फॉर्म

Fri, 16 Aug 2024 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Aug 2024 10:11 AM IST
सार

हज यात्रा के लिए 9 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मोबाइल पर हज सुविधा एप पर घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Hajj Yatra 2025 Apply online for Hajj pilgrimage by 9 September
हज यात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

हज करने की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन हज यात्रा के लिए घर बैठे अपने मोबाइल से हज सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन से कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 का हज एक्शन प्लान घोषित कर दिया है। हज आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर तय की गई है। मोबाइल एप के साथ ही हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रा के लिए वही आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट मौजूद है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों के आवेदक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवेदक हज के लिये आवेदन करने से पहले हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हज गाइडलाइन को जरूर पढ़ लें। उन्होंने बताया कि फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर तय की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले आवेदकों के पासपोर्ट की वैधता 15 जनवरी 2026 तक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर हज सुविधा केन्द्रों पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा आवेदक मोबाइल एप हज सुविधा के जरिये भी हज के लिये आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया की घोषणा होने के साथ ही सरोजनीनगर हज हाउस स्थित राज्य हज कमेटी कार्यालय में सहायता काउंटर खोले गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed