फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hajj trip to be more expensive

महंगी हुई हज यात्रा, यहां पढ़ें यात्रा से जुड़ी एक-एक जानकारी

Tue, 07 Jun 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Jun 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
hajj  trip to be more expensive
- फोटो : getty images

राजधानी के एयरपोर्ट से हज पर जाने वाले ग्रीन कैटेगरी के हज यात्रियों को इस बार 4400 रुपये व अजीजिया कैटेगरी के लिए 3250 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। लखनऊ एयरपोर्ट से हज जाने वाले ग्रीन श्रेणी के यात्रियों को कुल दो लाख 18 हजार 400 और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों को कुल एक लाख 84 हजार 500 रुपये देने होंगे। 

विज्ञापन


पिछले वर्ष ग्रीन श्रेणी के यात्रियों से दो लाख 14 हजार रुपये और अजीजिया श्रेणी के हज यात्रियों से एक लाख 81 हजार 250 रुपये लिए गए थे। इस बार हज खर्च का सबसे अधिक बोझ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है। 
विज्ञापन


यहां ग्रीन श्रेणी के हज यात्रियों को इस वर्ष दो लाख 21 हजार 50 रुपये और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों को एक लाख 87 हजार 150 रुपये देने होंगे। जबकि, पिछले वर्ष ग्रीन श्रेणी के हज यात्रियों से दो लाख 15 हजार 600 रुपये और अजीजिया श्रेणी के हज यात्रियों एक लाख 82 हजार 850 रुपये लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ग्रीन श्रेणी में 5450 रुपये और अजीजिया श्रेणी में 4300 रुपये अधिक है। इसी तरह, वाराणसी एयरपोर्ट से जाने वाले ग्रीन श्रेणी के यात्रियों से इस वर्ष दो लाख 18 हजार 250 रुपये व अजीजिया श्रेणी के हज यात्रियों से एक लाख 84 हजार 350 रुपये लिए जाएंगे। 

पिछले वर्ष वाराणसी से गए ग्रीन श्रेणी के हज यात्रियों से दो लाख 13 हजार 800 रुपये व  अजीजिया श्रेणी के यात्रियों से एक लाख 80 हजार 50 रुपये लिए गए थे। यह ग्रीन श्रेणी में 4450 रुपये व अजीजिया श्रेणी में 3300 रुपये अधिक है। दो साल या उससे कम उम्र के जो बच्चे अपने माता-पिता के साथ लखनऊ एयरपोर्ट से जाएंगे, उनको 12 हजार 950 रुपये चुकाने होंगे। 

पिछले वर्ष लखनऊ एयरपोर्ट से जाने वालों से 13 हजार 100 रुपये लिए  गए थे। दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाले बच्चों का किराया आठ हजार 900 रुपये लगेगा। गत वर्ष दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाले पश्चिमी यूपी के बच्चों का 13 हजार 150 रुपये किराया लिया गया था। वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट से जाने वाले बच्चों का इस बार 14 हजार 350 रुपये किराया तय हुआ है। गत वर्ष वाराणसी से बच्चों का किराया 13 हजार 200 रुपये था।

रियाल की विनिमय दर 18.12 रुपये तय

hajj  trip to be more expensive

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस साल सऊदी रियाल की विनिमय दर 18.1248 रुपये घोषित की है। कमेटी द्वारा नामित बैंक हज जाने वाले यात्रियों को 18.12 रुपये की दर से मुद्रा विनिमय करेंगे। कमेटी ने इसी दर पर हज के पूरे खर्च का निर्धारण किया है।

हज कमेटी के कार्यपालक अधिकारी तनवीर अहमद ने बताया कि जिन हज यात्रियों ने इस्लामिक डवलपमेंट बैंक से कुर्बानी कराने को सहमति दी है, उन्हें शेष राशि के साथ 8160 रुपये और जमा करने होंगे।

कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि महरम बनकर हज को जाने वाले रिपीटर श्रेणी के यात्रियों का पूरा किराया लगेगा। लखनऊ एयरपोर्ट से जाने वाले रिपीटर श्रेणी के यात्रियों को 25 हजार 350 रुपये कुल खर्च के अलावा जमा करने होंगे। जबकि, वाराणसी एयरपोर्ट से जाने वाले ऐसे  यात्रियों से 14 हजार 350 रुपये अतिरिक्त लिया जाएगा। इसके अलावा,  दिल्ली एयरपोर्ट से हज जाने वाले रिपीटर श्रेणी को 13 हजार 950 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।

सेंट्रल हज कमेटी ने हज खर्च की दूसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि दो जुलाई तय कर दी है। तनवीर अहमद ने बताया कि 81 हजार रुपये की पहली किस्त जमा कर चुके हज यात्री अपनी रिहाइश कैटेगरी के अनुसार इंबारकेशन के मुताबिक शेष राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 32175020010 Ufee type 25 या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed