{"_id":"6575f80043b15475680e911b","slug":"haj-servants-applications-sought-from-non-gazetted-policemen-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज सेवक : अराजपत्रित पुलिसकर्मियों से मांगे गए आवेदन, जांच, विभागीय कार्यवाही, मुकदमा नहीं होना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज सेवक : अराजपत्रित पुलिसकर्मियों से मांगे गए आवेदन, जांच, विभागीय कार्यवाही, मुकदमा नहीं होना अनिवार्य
Sun, 10 Dec 2023 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:10 PM IST
सार
प्रतिनियुक्ति पर जाने के इच्छुक कर्मियों द्वारा हज की वेबसाइट पर आवेदन के बाद संबंधित दस्तावेजों को 20 दिसंबर तक डीजीपी मुख्यालय भेजने के निर्देश सभी जिलों को दिए गये हैं।
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : Social Media
विस्तार
हज यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की सेवा और सुविधा के लिए हज सेवक बनने के इच्छुक पुलिस के अराजपत्रित कर्मचारियों से आवेदन मांगा गया है। प्रतिनियुक्ति पर जाने के इच्छुक कर्मियों द्वारा हज की वेबसाइट पर आवेदन के बाद संबंधित दस्तावेजों को 20 दिसंबर तक डीजीपी मुख्यालय भेजने के निर्देश सभी जिलों को दिए गये हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भारत से हर साल हजारों की संख्या में लोग हज करने सऊदी अरब जाते हैं। उनकी सेवा और सुविधा के लिए विदेश मंत्रालय और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय हज सेवकों को भी तैनात करता है। हज सेवकों की जिम्मेदारी बाकी यात्रियों के आने-जाने के इंतजाम और उनकी मदद करने की होती है। हर साल की तरह इस बार भी पुलिसकर्मियों से भी आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में कानपुर में तैनात आईपीएस सलमान ताज पाटिल भी सऊदी अरब भेजे गए थे। हज सेवक बनने के लिए पुलिसकर्मी के विरुद्ध किसी तरह की जांच, विभागीय कार्यवाही, मुकदमा दर्ज नहीं होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसे पूरी तरह स्वस्थ भी होना चाहिए।
विज्ञापन