{"_id":"107b88ec27029fccd6587f416ad0c11f","slug":"haj-application-form-send-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज के लिए आवेदन किया है तो अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज के लिए आवेदन किया है तो अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 May 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा के लिए आए आरक्षित श्रेणी के 1911 आवेदकों के फार्म व पासपोर्ट बुधवार को मुंबई भेज दिए गए। बाकी 21,757 के फॉर्म जून तक भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी का प्रयास है मई के अंतिम सप्ताह में सभी आवेदकों की फॉर्म संबंधी औपचारिकता पूरी कर ली जाए।
जिससे कि जून प्रथम सप्ताह में इनके भी आवेदन व पासपोर्ट मुंबई भेज दिए जाएं।
हज यात्रा के लिए चयनित 23,668 आवेदकों के आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
अब इसे मैनुअल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को आरक्षित श्रेणी के 1911 आवेदकों के फॉर्म व पासपोर्ट हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई भेज दिए गए हैं।
बाकी 21,757 लोगों के आवेदन भेजे जाने हैं। राज्य हज कमेटी के हज अधिकारी तनवीर अहमद के अनुसार यह प्रक्रिया चल रही है।
आवेदक, पासपोर्ट व हज यात्रा खर्च की पहली किस्त 81 हजार रुपये की स्लिप कार्यालय में जितनी जल्दी जमा कर देंगे, उनके आवेदन मुंबई भेज दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अब तक 17 हजार से अधिक आवेदकों ने ये चीजें जमा कर दी हैं।
बाकी से जल्द से जल्द पासपोर्ट व पहली किस्त की स्लिप जमा करने को कहा जा रहा है।
मिल सकता है प्रतीक्षा सूची वालों को मौका
राज्य हज कमेटी ने प्रतीक्षा सूची के आवेदकों से अपील की है कि वे हज यात्रा की औपचारिकता के लिए तैयार रहें।
अपने पासपोर्ट व हज यात्रा खर्च की व्यवस्था कर लें क्योंकि 15 मई के बाद उनमें से कुछ को मौका दिया जा सकता है।