फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hair chopping case reaches to uttar pradesh

अब यूपी में चोटी कटने की दहशत, किसी को तांत्रिक दिखा तो किसी को बिल्ली

Thu, 03 Aug 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
hair chopping case reaches to uttar pradesh
डेमो प‌िक

झारखंड और हरियाणा के बाद चोटी काटने की अफवाह ने अब यूपी में भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आगरा में चोटी काटने वाली भूत समझकर एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने सभी पुलिस अधीक्षकों को अफवाहों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गृह विभाग के सचिव मणि प्रसाद मिश्रा ने बताया कि इस तरह की अफवाहों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जिन जिलों से ऐसी घटना की खबरें आई हैं वहां के पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि जो घटना हुई उसका खुलासा करें और सच सामने लाएं। जिससे लोगों में खौफ दूर किया जा सके। पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह रात में गश्त कर अराजक तत्वों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें क‌ि मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम व फरीदाबाद में हुईं इन घटनाओं से महिलाएं खौफजदा हैं।  मंगलवार रात व बुधवार को भी पांच किशोरियों समेत 28 महिलाओं की चोटी कटने की घटना सामने आ चुकी है।

महिला बोली, बिल्ली बन गई थी औरत

hair chopping case reaches to uttar pradesh
डेमो प‌िक
गाजियाबाद में लोनी के नाई कॉलोनी में उषा (35) की चोटी कट गई। वह बुधवार दोपहर स्कूल से अपने बच्चों को लेकर घर पहुंची और बच्चों के कपड़े बदल रही थी कि इसी दौरान बेहोश हो गई। 

होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। उसने बताया कि चोटी कटने से पहले उसे एक तांत्रिक जैसा व्यक्ति दिखा था और बोला कि तेरी चोटी काटने आया हूं। इसके बाद उसे होश नहीं रहा।

वहीं हरियाणा के महिला ने बताया था क‌ि वह घर की सफाई कर रही थी। उसे बिल्ली दिखाई दी जो औरत बन गई। इसके बाद उसका स‌िर दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो बाल कटे पड़े थे।

(ये सभी घटनाएं पीड़‌ितों के बयान पर आधार‌ित हैं। अमर उजाला इनके सही होने के दावा नहीं करता है। )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed