फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Had darshan of Lord Shri Ram sitting at home

Lucknow News: घर बैठे किए प्रभु श्रीराम के दर्शन

Tue, 23 Jan 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 23 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Had darshan of Lord Shri Ram sitting at home
रायबरेली। अयोध्या जाने से वंचित रहे लोगों ने घर बैठे ही अपने आराध्य भगवान श्रीराम के दर्शन किए। रामलला की एक झलक पाने के लिए लोग इस कदर बेताब थे कि टीवी से चिपके रहे और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को परिवार संग देखा। मंदिरों में एलईडी स्क्रीन लगवाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन


वैसे तो अयोध्या जाने की उत्सुकता हर किसी में थी, लेकिन रोक के चलते लोग वहां पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में वह भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए लालायित रहे। सोमवार सुबह प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई तो भक्तों ने कामकाज छोड़कर घर में ही टीवी पर प्रभु श्रीराम के दर्शन किए।
विज्ञापन

भगवान की एक झलक पाते ही लोगों की जुबां से जय श्रीराम की गुंज सुनाई पड़ी। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगाकर अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया। आरएसएस के विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद शुक्ला ने बताया कि भगवान की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगी एलईडी स्क्रीन
पहलवान वीर बाबा मंदिर डिग्री कॉलेज चौराहा, जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर चंदापुर कोठी, दुर्गा मंदिर टीला धुन्नी सिंह नगर, शिव मंदिर सैय्यद राजन, शिव मंदिर कैनाल रोड, हनुमान मंदिर कैनाल रोड, मंसा देवी रेलवे स्टेशन, अभय दाता मंदिर भवानी पेपर मिल, हनुमान मंदिर इंदिरा उद्यान, भारत माता मंदिर शहीद स्मारक मुंशीगंज, शीतला माता मंदिर अहियारायपुर, चंपा देवी मंदिर अहियारायपुर, दुर्गा मंदिर राजकीय कॉलोनी, पौराणिक शिव मंदिर नसीराबाद, शिव पालेश्वर मंदिर बड़ागांव अमावां, शंकरजी मंदिर बंदीपुर, दुर्गा धाम सेमरा राही, शिव मंदिर अमावां, माता मिढ़ुरिन मंदिर परशदेपुर, बाबा माधवबक्श शिव मंदिर सलोन, रामजानकी मंदिर शिवगढ़, हनुमान मंदिर दरीबा सतांव में एलईडी स्क्रीन के जरिए रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed