फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gut health affects the digestive system and the brain.

Lucknow News: पाचन तंत्र और मस्तिष्क को प्रभावित करता है आंतों का स्वास्थ्य

Wed, 02 Sep 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gut health affects the digestive system and the brain.
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ मंगलवार को किया। कुलपति अजय तनेजा और डीन तत्हीर फात्मा के निर्देशन में यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसकी थीम ''पोषण की शक्ति को जानें'' है, जिसका उद्देश्य पोषण, स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के पहले दिन गृह विज्ञान विभाग में आयोजित व्याख्यान में क्लीनिकल आहार विशेषज्ञ अमरीन कुरैशी ने बताया कि आंतों का स्वास्थ्य पाचन तंत्र और मस्तिष्क को प्रभावित करता है। कुरैशी ने रेशेदार, प्राकृतिक आहार और पर्याप्त पानी पीने की अपील की। संतुलित भोजन स्वस्थ शरीर और सक्रिय मस्तिष्क की बुनियाद है। नेहा मोहन सिन्हा ने जंक फूड और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी।भोजन में विविधता, संतुलन, स्वच्छता और उचित मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। कीर्तिमा सचान, कल्पना देवी और अंजलि सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed