{"_id":"d282678c61b4ab1c947e664117ad3493","slug":"guru-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर नगर में होंगे तमाम आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर नगर में होंगे तमाम आयोजन
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 Jul 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बिन गुरू भवनिधि तरई न कोई, जौ बिरंचि शंकर सम होई...’। गुरु महिमा के बखान के साथ गुरु के प्रति श्रद्धा और आदर व्यक्त करने का पर्व गुरु पूर्णिमा शनिवार को नगर में मनाई जाएगी।
विज्ञापन
इसी के साथ आषाढ़ माह की समाप्ति होगी और शिर्वाचन के महीने सावन की शुरुआत होगी।
महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि 18 पुराण और लाखों श्लोंकों केरचयिता व्यास जयंती को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।
शुक्रवार रात 8:34 बजे से पूर्णिमा लग जाएगी, जो शनिवार शाम 4:56 तक रहेगी। इसलिये शनिवार को ही गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।
6 गुरुओं का 12 जुलाई को होगा सम्मान
हेल्प यू एजुकेशनल-चैरिटेबुल ट्रस्ट की ओर से 12 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर ‘गुरुवर सम्मान समारोह’ का आयोजन होगा। ट्
रस्ट के हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में नगर के गुरुओं को सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वालों में स्वरूप कुमारी बख्शी बख्शी दीदी, डॉ. मलिकजादा मंजूर अहमद, डॉ. सरला शुक्ला, डॉ. सूर्यप्रसाद दीक्षित, गोपाल चतुर्वेदी और डॉ. अनीस अंसारी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह 10:30 बजे उप्र हिंदी संस्थान में होने वाले आयोजन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां, शिवपाल यादव भी मौजूद रहेंगे।