फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gurjar community wants representation in state cabinet.

गुर्जर समाज ने योगी मंत्रिमंडल में मांगी नुमाइंदगी, कहा- मंत्री पद के साथ लोकसभा में सीटें भी दें

Mon, 24 Sep 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Sep 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
gurjar community wants representation in state cabinet.
भाजपा के ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित समाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

योगी मंत्रिमंडल में सम्मानजनक नुमाइंदगी न मिलने से गुर्जर सांसद व विधायकों का गुस्सा भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में फूट पड़ा। चेतावनी दी कि 2019 लोकसभा चुनाव में गुर्जरों का साथ चाहिए तो समाज से मंत्री बनाना होगा और चुनाव में कम से कम पांच सीटें देनी होंगी।

विज्ञापन


अमरोहा से भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा है कि गुर्जर समाज ने शत-प्रतिशत वोट भाजपा को दिया, इसके बावजूद कैबिनेट में गुर्जर समाज का कोई प्रतिनिधि नहीं है। मंत्रिमंडल में भागीदारी न मिलने पर समाज के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। तंवर की बात का मुजफ्फरनगर के मीरापुर से विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन


भड़ाना ने दो टूक कहा कि 2019 में गुर्जर समाज का साथ चाहिए तो राज्य मंत्रिमंडल में जगह देनी ही होगी और लोकसभा चुनाव में समाज को कम से कम 5 सीटें देनी होंगी। इस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वस्त किया कि वह गुर्जर समाज की बात को पार्टी के उचित फोरम पर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के ओबीसी मोर्चा की ओर से रविवार को आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में गुर्जर सांसद और विधायकों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। मुजफ्फरनगर के मीरापुर से विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें पश्चिम की सौ सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी दी थी। प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति से इनमें से 98 पर भाजपा के उम्मीदवार जीते। अपनों की भेंट चढ़ाकर गुर्जर समाज ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया।

'विधानसभा चुनाव से पहले आश्वस्त किया था कि समाज का सम्मान बनाए रखा जाएगा'

कहा कि पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव से पहले आश्वस्त किया था कि समाज का सम्मान बनाए रखा जाएगा, लेकिन समाज के किसी व्यक्ति को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि गुर्जर समाज ने कभी अन्याय नहीं सहा है। राष्ट्रहित और न्याय के लिए दिल्ली का तख्त भी हिलाया है।

अमरोहा से भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि समाज ने शत-प्रतिशत वोट भाजपा को दिया। इसके बावजूद कैबिनेट में गुर्जर समाज का कोई प्रतिनिधि नहीं है। समाज को सम्मान मिलेगा, तभी 2019 में देश में गुर्जर भाजपा का साथ देंगे।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर, सोमेंद्र तोमर, प्रदीप चौधरी ने भी गुर्जर समाज को मंत्रिमंडल में स्थान न देने पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य से गुर्जरों को विमुक्त जाति में शामिल करने की मांग भी उठाई।

जाट समाज ने भी जताई थी नाराजगी

दो दिन पहले जाट समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की मौजूदगी में सांसद बाबूलाल ने जाट आरक्षण व एससी-एसटी एक्ट को लेकर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा था। जाट समाज से वादाखिलाफी को लेकर नाराजगी जताई थी।

पश्चिमी यूपी की आबादी में शामिल दो बड़ी पिछड़ी जातियों जाट और गुर्जर का भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधना लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भगवा टोली की चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed