फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gulab Devi praised CM Yogi at Amar Ujala medhavi samman samaroh

मेधावी छात्र सम्मान: यूपी शिक्षा विभाग ने तोड़ा रिकॉर्ड, गुलाब देवी बोलीं- सीएम के नेतृत्व में हुए कई बदलाव

Thu, 15 Jun 2023 10:13 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 10:13 AM IST
सार

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के रूप में एक दूरदर्शी निर्णय लेने वाला नेतृत्व उत्तर प्रदेश को मिला है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

विज्ञापन
Gulab Devi praised CM Yogi at Amar Ujala medhavi samman samaroh
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में गुलाब देवी और संदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में विभाग ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ा और बिना पेपर लीक, बिना किसी गड़बड़ी के नकलविहीन और तनावविहीन परीक्षा का आयोजन किया है। 15 दिन में परिणाम देकर विभाग ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 56 लाख विद्यार्थियों का मूल्यांकन बड़ा काम है। इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

सीएम योगी के काम की गुलाब देवी ने की तारीफ
गुलाब देबी अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के रूप में एक दूरदर्शी निर्णय लेने वाला नेतृत्व उत्तर प्रदेश को मिला है। उनके नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग में काफी बदलाव व उन्नति हुई है। आज परीक्षाएं नकलविहीन हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी शिक्षा विभाग कर रहा उन्नति

मंत्री ने कहा कि नकल के खेल में शामिल लोगों, फिर चाहे वह अधिकारी ही क्यों न हों, कड़ी कार्यवाही की गई है। पहले कॉपियों के मूल्यांकन में ही महीनों लगते थे। किंतु विभागीय अधिकारियों ने पूरी लगन और ईमानदारी से काम किया। उन्होंने दिन-रात मेहनत की और समय से परिणाम दिया। इसका फायदा हमें सत्र को नियमित करने में मिला और नए सत्र की पढ़ाई भी शुरू करा दी है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई और तैयारी दोनों के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में हर साल यह एक अच्छी और सराहनीय पहल करता है।
 
विज्ञापन

अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना
अमर उजाला की ओर से सम्मानित किए जाने से विद्यार्थियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले की परीक्षाओं को लेकर बच्चे काफी तनाव में रहते थे। सरकार बच्चों को तनावमुक्त होकर न सिर्फ परीक्षा देने बल्कि आगे बढ़ने में हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन कर रही है। विभाग की ओर से इसके लिए काफी रचनात्मक पहल भी की जा रही है। अभिभावकों को भी इसमें सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed