{"_id":"689e3d2cb21c12efeb0d0b53","slug":"gst-theft-of-rs-266-crore-by-creating-fake-firms-lucknow-news-c-13-knp1050-1338638-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्जी फर्में बनाकर 2.66 करोड़ की जीएसटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्जी फर्में बनाकर 2.66 करोड़ की जीएसटी चोरी
Fri, 15 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर के औरंगाबाद निवासी व्यापारी प्रिंस पर कागजों में कई फर्जी फर्में बनाकर 2.66 करोड़ की जीएसटी चोरी करने का आरोप है। मामले में उपायुक्त राज्य कर अधिकारी सुमन चौरसिया ने बिजनौर थाने में व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है l
उपायुक्त राज्य कर अधिकारी ने बताया कि प्रिंस मूर्ति इंटरप्राइजेज फर्म के मालिक हैं। 11 जुलाई को जीएसटी कार्यालय में प्रिंस की फर्म के दर्ज पते का निरीक्षण किया गया। मौके पर मूर्ति इंटरप्राइजेज नाम की कोई फर्म नहीं मिली। संदेह पर केंद्रीय कर क्षेत्राधिकारी ने फर्म के व्यापारिक पते की जांच की तो पता चला कि प्रिंस ने एक नहीं, बल्कि कई फर्मों के जरिये सात अप्रैल से लेकर जून तक अपने जीएसटीआर-1 में माल की सप्लाई दिखाई है।
पंजाब और दिल्ली से दिखाया व्यापार
उपायुक्त राज्य कर अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने कागजों में अपना व्यापार पंजाब के फतेहगढ़ साहिब स्थित बैक साइड वासू मार्केट फर्म और नई दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक फर्म के साथ करना दिखाया है, जो कि बोगस है। इस तरह आरोपी ने 2.66 करोड़ की टैक्स चोरी की है। इंस्पेक्टर शिव शंकर महादेवन के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा धर्मेंद्र कुमार को दी गई है l तफ्तीश में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।