{"_id":"61db40338c7b3a077c0c014b","slug":"grp-sub-inspector-resigned-lucknow-news-lko612766595","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर को छोड़ने का था दबाव, जीआरपी दरोगा ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर को छोड़ने का था दबाव, जीआरपी दरोगा ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ऐशबाग स्टेशन चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह ने सीओ जीआरपी पर एक तस्कर को छोड़ने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र देने का दावा किया है। सीओ पर झूठे मामले में फंसाने, धमकाने व गाली-गलौज का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने अपने उच्चाधिकारियों को इस्तीफा भेजा है। हालांकि इस मामले को लेकर एसपी जीआरपी सौमित्र यादव ने लिखित शिकायत न मिलने की बात कही है। किसी अफसर ने भी इस्तीफा मिलने की पुष्टि नहीं की है।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग स्टेशन पर सतेंद्र कुमार सिंह चौकी प्रभारी हैं। उन्होंने रविवार को सिद्धार्थनगर निवासी तस्कर मो. शरीफ को गिरफ्तार किया, जिसकेपास से एक रिवॉल्वर, 16 कारतूस व 950 ग्राम चरस मिली। इसके बाद आला अधिकारियों को कार्रवाई की सूचना दी गई। इसके अलावा नारकोटिक्स इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र को भी बुलाया गया, जिन्होंने चरस की जांच की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तस्कर ने उन्हें एक लाख रुपये की घूस देने की भी कोशिश की जिसे उन्होंने मना कर दिया।
इस पर कुछ देर बाद सीओ जीआरपी संजीव सिन्हा ने चौकी प्रभारी लखनऊ सिटी बिपिन सिंह के मोबाइल पर कॉल कर सम्पर्क किया और गालियां दीं। उन्होंने तस्कर को छोड़ने का दबाव भी बनाया। इतना ही नहीं, ऐसा न करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। इस घटना से आहत होकर चौकी इंचार्ज ने जीआरपी के वरिष्ठ अफसरों को त्याग पत्र भेज दिया है। हालांकि, इस मामले में सीओ जीआरपी संजीव सिन्हा का स्पष्ट कहना है कि दबाव बनाने की बात बेबुनियाद है। चौकी इंचार्ज को मामले की कार्रवाई तेजी से पूरी करने के लिए कहा गया, जिसे उन्होंने बेवजह तूल दे दिया। जबकि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। वहीं एसपी जीआरपी सौमित्र यादव ने इस्तीफा या कोई लिखित शिकायत न मिलने की बात कही है।