{"_id":"6295c87816e26b55434cb613","slug":"ground-breaking-ceremony-5-lakh-youth-will-get-jobs-with-80-thousand-crore-rupees-investment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ground Breaking Ceremony: 80 हजार करोड़ के निवेश से पांच लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, कल 11 बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ground Breaking Ceremony: 80 हजार करोड़ के निवेश से पांच लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, कल 11 बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी
Thu, 02 Jun 2022 08:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jun 2022 08:28 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जून को प्रदेश में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में करीब 14 सौ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 में होने वाले 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश से पांच लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जा रहा है। भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी ने प्रदेश को निवेश का हब बनाने के लिए चार साल पहले इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रयास शुरू किए थे। सरकार के प्रवक्ता का दावा है कि प्रदेश उपभोक्ता राज्य से निर्यातक राज्य के रूप में उभर रहा है। यहां डाटा सेंटर में मेगा निवेश हो रहा है। इसमें 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो रहा है। आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स में आने वाले समय में कुछ और कंपनियों के प्रदेश में निवेश के आसार है। एमएसएमई सेक्टर में 78, कृषि में 14, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स में 10 फीसदी निवेश हो रहा है।
विज्ञापन
सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 के तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इसमें करीब 14 सौ परियोजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जून को करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट पश्चिमांचल, फिर पूर्वांचल और मध्यांचल और चौथे नंबर पर बुंदेलखंड में लग रहे हैं।
विज्ञापन