फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ground breaking ceremony 2, no time from vice president, inauguration now for single day

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 : उपराष्ट्रपति से नहीं मिला समय, अब एक ही दिन शिलान्यास समारोह

Fri, 19 Jul 2019 02:04 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 19 Jul 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
ground breaking ceremony 2, no time from vice president, inauguration now for single day
सतीश महाना
निवेशकों की परियोजनाओं के दूसरे सामूहिक शिलान्यास समारोह (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2) के समापन के लिए उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का समय नहीं मिल पाया है। ऐसेे में दो दिन के लिए प्रस्तावित यह आयोजन अब एक दिन का होगा। 
विज्ञापन


28 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह निवेशकों की 220 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे करीब 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तैयारियों की समीक्षा के बाद दो दिन की जगह केवल एक दिन के कार्यक्रम की पुष्टि की। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने दूसरा शिलान्यास समारोह दो दिन के लिए प्रस्तावित किया था। 28 को गृहमंत्री शाह से उद्घाटन व 29 को उप राष्ट्रपति से समापन कराया जाना था। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति की व्यस्तता की वजह से 29 का कार्यक्रम फाइनल नहीं हो पाया है। अब केवल एक दिन 28 जुलाई को ही कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलान्यास समारोह स्थल पर एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शाह इससे देखने के बाद परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद बड़ी निवेशक कंपनियों के सीईओ के साथ शाह की ‘राउंड टेबल मीट’ कराने की योजना है। 

महाना ने बताया कि  प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास राजेश कुमार सिंह शुक्रवार को नई दिल्ली जाकर गृहमंत्री से मिलकर कार्यक्रम फाइनल करेंगे। महाना ने अफसरों को एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक की तैयारियों के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिए और किसी तरह की खामी न रखने की हिदायत दी।

अब छह सेक्टर में संवाद

पूर्व में दो दिन के कार्यक्रम में निवेश से जुड़े एक दर्जन सेक्टर पर अलग-अलग सत्र का आयोजन होना था। अब यह एक दिन में छह सत्र आयोजित करने की तैयारी है। फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस एंड एयरोस्पेस, टूरिज्म एंड फिल्म तथा पावर एंड रिन्यूवल एनर्जी सेक्टर पर अलग-अलग सत्र होंगे। प्रदेश सरकार के विभागीय मंत्री इनकी अध्यक्षता करेंगे।

पहले शिलान्यास से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रगति प्रदर्शित कर विपक्ष को देंगे जवाब
विपक्षी दल के नेता प्रदेश में निवेश पर जब-तब सवाल उठाते रहे हैं। सरकार दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अपने खास अंदाज में ऐसे सवालों का जवाब देगी। औद्योगिक विकास मंत्री महाना ने बताया कि पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेेरेमनी में जिन 81 प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया था, उन सभी की जमीनी स्थिति का यहां प्रदर्शन किया जाएगा।

अलग-अलग प्रोजेक्ट की जमीनी स्थिति को प्रदर्शित कर यहां दिखाया जाएगा कि कहां किस यूनिट से उत्पादन शुरू हो गया, कहां मशीनें लग गईं, कहां निर्माण चल रहा है। पिछले समारोह से जुड़े सभी निवेशकों को इस कार्यक्रम में खासतौर से आमंत्रित किया जा रहा है।

शाह खास अंदाज में करेंगे शिलान्यास
गृहमंत्री शाह से परियोजनाओं का शिलान्यास विशेष अंदाज में कराने की योजना है। शाह शिलान्यास ईंट पर हस्ताक्षर करेंगे तो लेजर प्रेजेंटेशन समारोह को चार चांद लगाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed