{"_id":"675acc28769a451abc03f276","slug":"groom-is-taking-vintage-cars-to-make-wedding-memorable-their-rent-is-more-expensive-than-bmw-jaguar-and-audi-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शादी हो यादगार... इसलिए दूल्हा मांगे विंटेज कार; बीएमडब्ल्यू, जगुआर और ऑडी से भी महंगा इनका किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शादी हो यादगार... इसलिए दूल्हा मांगे विंटेज कार; बीएमडब्ल्यू, जगुआर और ऑडी से भी महंगा इनका किराया
Thu, 12 Dec 2024 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
गौरी त्रिवेदी, अमर उजाला, लखनऊ
गौरी त्रिवेदी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:13 PM IST
सार
शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा विंटेज कार किराए पर ढूंढ रहे हैं। इस गाड़ी का क्रेज काफी बढ़ा है। इनका किराया बीएमडब्ल्यू, जगुआर और ऑडी से भी महंगा है।
विज्ञापन
दूल्हा
- फोटो : istock
विस्तार
शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा कोई कसर नहीं छोड़ता है। यह अमीरी झलकाने और शौक पूरा करने का भी मौका होता है। यही वजह है कि घोड़ी या बग्घी की सवारी के बजाय दूल्हों में अब विंटेज कार पर चढ़कर बरात ले जाने का क्रेज बढ़ा है। इसके लिए किराया भले ही कितना भी देना पड़े।
विज्ञापन
यूं तो सहालग में बैंड बाजे से लेकर बग्घी वाले, माली, हलवाई, दर्जी सभी की मारामारी रहती है। मगर इस बार बड़ी सहालग में दूल्हों के लिए विंटेज कारों की कमी पड़ गई। किराये पर विंटेज कार देने वालों ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
राजधानी लखनऊ में एक सेवा प्रदाता ने बताया कि इन दिनों लग्जरी कारों की अपेक्षा विंटेज कारों की मांग अधिक है। विंटेज कारें शहर में सीमित संख्या में हैं। इसके लिए उनके मालिक मुंहमांगी कीमत ले रहे हैं। गोमती नगर विस्तार के अनुज सक्सेना ने बताया कि उन्होंने एक रात के लिए विंटेज कार पर 55 हजार रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
विंटेज कार (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला