यूपीः हर्ष फायरिंग की आड़ में दूल्हे की कनपटी पर मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में घोड़ी चढ़कर बारात लेकर जा रहे एक दूल्हे की हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर हत्या का संदेह भी जताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वीडियो फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी उमाशंकर रस्तोगी ने अपने पुत्र अमित रस्तोगी (25) की शादी लखीमपुर खीरी के मेला मैदान के पास रहने वाले राजेश कुमार सोनी की बेटी सोनम से तय हुई थी। बुधवार को शादी होनी थी।
इसके लिए उमाशंकर रस्तोगी ने वधू पक्ष के लिए शहर के प्रेम नगर मोहल्ले में स्थित मंडप गेस्ट हाउस बुक कराया था। बुधवार रात गाजे-बाजे संग अमित की बारात उठी। रात करीब सवा दस बजे बारात मंडप गेस्ट हाउस पहुंचने ही वाली थी।
हर्ष फायरिंग के दौरान कनपटी पर लगी गोली
जहां गेट पर वधू पक्ष के लोग दूल्हे व बारातियों के स्वागत के लिए फूल मालाएं लिए खड़े थे। बताते हैं कि गेस्ट हाउस के पास बारात पहुंचते ही कुछ बारातियों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। बाराती डांस कर रहे थे और डीजे बज रहा था।
इसी बीच एक गोली अमित की कनपटी पर पीछे से जा धंसी और वह चीखता हुआ घोड़े से नीचे गिर गया। दूल्हे को गोली लगते ही बारात में अफरातफरी मच गई।
परिवारीजनों समेत चंद लोगों को छोड़ सभी वहां से भाग गए। आनन-फानन में दूल्हे अमित को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
सीतापुर के कोतवाल को किया सस्पेंड
वहां रात करीब 12 बजे अमित की मौत हो गई। उधर, घटना की खबर पाते ही एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी मनोज सोनकर, इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना को लेकर लोग हत्या का शक भी जता रहे हैं।
प्रेमनगर में बुधवार देर रात हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे की मौत के मामले में एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने शहर कोतवाल दीपक शुक्ल को सस्पेंड कर दिया है।