{"_id":"646cd7fc309d3a5d030e2374","slug":"grocery-shopkeeper-s-son-became-ias-posted-as-sdm-sadar-in-maharajganj-district-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Result : किराना दुकानदार का बेटा बना आईएएस, महराजगंज जिले में एसडीएम सदर के पद पर हैं तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Result : किराना दुकानदार का बेटा बना आईएएस, महराजगंज जिले में एसडीएम सदर के पद पर हैं तैनात
Tue, 23 May 2023 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 May 2023 08:49 PM IST
सार
अमित का कहना है कि व्यक्ति को कभी निराश नहीं होना चाहिए। निरंतर प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि निराशा के क्षणों को कभी भी जीवन पर हावी न होने दें। बल्कि जीवन के हताशा भरे क्षणों से कुछ सीखने का प्रयास करें।
विज्ञापन
अमित गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहराइच शहर के मोहल्ला छावनी निवासी किराना दुकानदार के इकलौते पुत्र ने आईएएस में 246 वीं रैंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। इसके पहले उनका पीसीएस में एसडीएम के पद पर वर्ष 2021 में चयन हुआ था। वह इस समय महराजगंज जिले में एसडीएम सदर के पद पर कार्यरत है। यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिली है। शहर के मोहल्ला छावनी निवासी राकेश कुमार गुप्ता अपनी पत्नी पूनम गुप्ता के साथ एक छोटी सी किराना दुकान चलाते हैं। उनके पुत्र अमित गुप्ता ने मंगलवार को आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद पिता ने बताया कि उनका बेटे अमित की शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी रुचि थी। उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा बहराइच में सेंट नावर्ट स्कूल से पास की। इसके बाद आगे की पढ़ाई करने लखनऊ चले गए। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में कंप्टीशन की तैयारी करने चले गए। अमित के पिता का कहना उनके बेटे ने तीसरे प्रयास में आईएएस बनने में सफलता प्राप्त की है। वहीं अमित ने अपने माता-पिता, गुरुजनों व मित्रों को इस सफलता का श्रेय दिया है।
विज्ञापन
अमित का कहना है कि व्यक्ति को कभी निराश नहीं होना चाहिए। निरंतर प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि निराशा के क्षणों को कभी भी जीवन पर हावी न होने दें। बल्कि जीवन के हताशा भरे क्षणों से कुछ सीखने का प्रयास करें। कहा कि आगे बढ़ना और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन