फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grocery shopkeeper jumps into the canal from a moving car

Lucknow News: चलती कार से किराना दुकानदार ने नहर में लगाई छलांग

Fri, 22 Aug 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Grocery shopkeeper jumps into the canal from a moving car
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में बृहस्पतिवार तड़के गाजीपुर के इस्माइलगंज निवासी किराना दुकानदार दिलीप कुमार (32) ने चलती कार से इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से दिन भर रेस्क्यू अभियान चलाया, मगर दिलीप का कुछ पता नहीं चल सका।




दिलीप के छोटे भाई मोहित के मुताबिक गाजीपुर के मुलायम नगर में दिलीप की दुकान है। भाई कुछ दिन से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में थे। बुधवार रात भाई दुकान बंद करके फिल्म देखने गए और घर नहीं लौटे। सुबह करीब पांच बजे भाई ने जीजा राजेश कुमार को कॉल कर इंदिरा नहर रेगुलेटर के पास आकर उनकी कार ले लाने को कहा। जीजा ने इसकी जानकारी दिलीप की पत्नी रंजीता व उन्हें दी थी। तीनों लोग सुबह 5:20 बजे मौके पर पहुंचे। मोहित ने बताया कि तीनों ने भाई को काफी समझाया तो वह मान गए थे और कार में बैठकर उनके साथ घर जाने लगे। मोहित ने बताया कि थोड़ा दूर चलने पर भाई ने गेट खोलकर अचानक नहर में छलांग लगा दी। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक काफी खोजने के बाद भी दिलीप का कुछ पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed