फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grocer's son commits suicide

Lucknow News: किराना व्यवसायी के बेटे ने की खुदकुशी

Wed, 29 Nov 2023 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Grocer's son commits suicide
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में किराना कारोबारी के बेटे ने फांसी लगा ली। वहीं, बीबीडी इलाके में एक मजदूर का शव पेड़ पर लटका मिला है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के पीर बुखारा निवासी किराना कारोबारी अंशु रस्तोगी के पुत्र कृष्णा (26) सोमवार रात 11 बजे अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकले तो परिजनों ने आवाज दी मगर कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे में गए तो वहां अंशु नहीं मिले। इसी कमरे के स्टोर रूम का दरवाजा भी बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर वहां कृष्णा फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णा के परिवार में मां और दो बहने हैं। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका।

बीबीडी के खुरखुंदा गांव निवासी मजदूर कल्लू (37) का शव मंगलवार सुबह घर के पास खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि कल्लू ने फांसी लगाई है। मृतक के भाई लवकुश ने जांच की मांग की है। कल्लू के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed