फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gritty: BJP cut Arun Singh's ticket in Unnao, Shakun Singh will be the President candidate

किरकिरी : भाजपा ने उन्नाव में काटा अरुण सिंह का टिकट, शकुन सिंह होंगे जिपं अध्यक्ष उम्मीदवार 

Thu, 24 Jun 2021 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Jun 2021 08:18 PM IST
सार

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अरुण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था। अरुण सिंह उन्नाव रेपकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी है।

विज्ञापन
Gritty: BJP cut Arun Singh's ticket in Unnao, Shakun Singh will be the President candidate
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव में जिला  पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार अरुण सिंह को लेकर हुई किरकिरी के बाद पार्टी ने वहां उम्मीदवार बदल दिया है। अब शकुन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अरुण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था। अरुण सिंह उन्नाव रेपकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी है। अरुण सिंह को टिकट मिलने का रेपकांड की पीड़िता ने विरोध किया और सोशल मीडिया में इसको लेकर भाजपा की आलोचना होने लगी। मामला राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने के बाद प्रदेश नेतृत्व को अरुण सिंह का टिकट काटने के निर्देश दिए गए। पार्टी ने बृहस्पतिवार को अरुण सिंह की जगह शकुन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भी भाजपा ने पहले कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को उम्मीदवार घोषित किया था। उस समय में बदनामी होने के बाद भाजपा ने संगीता का टिकट काट दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed