{"_id":"63c30eb6d6657239d8439a2f","slug":"green-corridor-work-will-start-in-15-days-lucknow-news-lko666624479-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में ग्रीन कॉरिडोर का काम शुरू : गुजरात की कंपनी भारतीय इंफ्रा को 75 करोड़ में दिया गया ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में ग्रीन कॉरिडोर का काम शुरू : गुजरात की कंपनी भारतीय इंफ्रा को 75 करोड़ में दिया गया ठेका
Sun, 15 Jan 2023 12:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:14 PM IST
सार
आईआईएम रोड व पक्का पुल वाले बंधे को जोड़ने के लिए गोमती पर बनने वाले पुल की डिजाइन आईआईटी वाराणसी पहुंच गई है। वहां के विशेषज्ञ इसका अध्ययन करने के बाद जो राय देेंगे, उसके आधार पर इसी महीने से पुल का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ को नया रोड नेटवर्क देने के लिए गोमती किनारे ग्रीन कॉरिडोर पर काम 15 दिन में शुरू हो जाएगा। इसके लिए एलडीए ने गुजरात की कंपनी भारतीय इंफ्रा को 75 करोड़ रुपये में ठेका दिया है। पहले चरण में आईआईएम रोड से पक्का पुल तक 6.8 किमी में फोर लेन सड़क का काम मार्च 2024 तक पूरा होगा। इसके बाद वाहन आईआईएम रोड पर हरदोई-सीतापुर बाईपास से सीधे शहर के अंदर पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद तक आ सकेंगे।
विज्ञापन
फरवरी के पहले हफ्ते से ग्रीन कॉरिडोर का काम शुरू होगा। गऊघाट पर इसके एलीवेटेड हिस्से के लिए लखनऊ की कंपनी मित्तल ब्रदर्स ने कार्यस्थल पर कार्यालय खोल दिया है। इसके विशेषज्ञों ने शनिवार से पिलर वाली जगह पर जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी की जांच भी शुरू कर दी। कंपनी ने लगभग 28 करोड़ में पुल का ठेका लिया है। उधर, ग्रीन कॉरिडोर के काम का ठेका लेेने वाली गुजरात की कंपनी को काम के अधिकार का पत्र देने की प्रक्रिया में अभी हफ्ते भर का समय लगेगा।
विज्ञापन
नई तकनीक से बनेगा बंधा
योजना पर काम कर रहे इंजीनियर ने बताया कि आधुनिक तकनीक से बंधा बनाया जाएगा। इससे जहां बंधा रोड को मजबूती मिलेगी तो काम भी तेजी से पूरा हो सकेगा। इसमें री-इंफोर्स वॉल का उपयोग होगा, जिससे बारिश या बाढ़ के दौरान मिट्टी कटने और सड़क खराब होने की शिकायतें नहीं आएंगी। इसमें पहले से तैयार रीइंफॉर्सड पैनल से रिटेनिंग वॉल तैयार होती है, फिर मिट्टी का काम कराया जाता है। कच्ची सड़क तैयार होने के बाद उस पर फोर लेन की डिवाइडर सहित पेवमेंट रोड बनाई जाएगी।
विज्ञापन
आईआईटी वाराणसी पहुंची डिजाइन
आईआईएम रोड व पक्का पुल वाले बंधे को जोड़ने के लिए गोमती पर बनने वाले पुल की डिजाइन आईआईटी वाराणसी पहुंच गई है। वहां के विशेषज्ञ इसका अध्ययन करने के बाद जो राय देेंगे, उसके आधार पर इसी महीने से पुल का काम शुरू हो जाएगा। प्राधिकरण की इंजीनियरिंग इकाई के अफसरों ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर एवं गोमती पुल के प्रोजेक्ट दो साल में पूरे होने करने का समय दिया गया। प्राधिकरण का लक्ष्य इससे पहले काम पूरा कराने का है। इसके लिए निगरानी कमेटी बनेगी, जो काम की गति पर नजर रखेगी। एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि ग्रीन कॉरिडोर के पहले चरण में पुल बनाने वाली कंपनी ने गोमती किनारे डेरा जमा दिया है। कंपनी ने पिलर बनने वाली जगह पर मिट्टी की जांच करना भी शुरू कर दिया है। डिजाइन पास होते ही पुल बनने लगेगा।
एक नजर में ग्रीन कॉरिडोर योजना
- पहला चरण : आईआईएम रोड से पक्का पुल 6.8 किमी
- दूसरा चरण : पक्का पुल से पिपराघाट 09 किमी
- तीसरा चरण : पिपराघाट से शहीद पथ तक 6.5 किमी
- चौथा चरण : शहीद पथ से किसान पथ तक 5.7 किमी