फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Greater potential for employment in small, medium industries: Chief Minister Yogi

लघु, मध्यम उद्योग में रोजगार की अपार संभावना, चार साल में 49 लाख इकाइयों को ऋण और ढाई करोड़ से अधिक को रोजगार : योगी

Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Greater potential for employment in small, medium industries: Chief Minister Yogi
सीएम योगी - फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एमएसएमई सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराने की अपार संभावनाएं हैं। इसेध्यान में रखते हुए नई एमएसएमई इकाइयों की स्थापना तथा पुरानी इकाइयों के सुदृढ़ीकरण के लिए हर संभव मदद व सुविधा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एमएसएमई सेक्टर के विकास और विस्तार के लिए प्रभावी कार्यवाही को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 4 वर्षों में प्रदेश की 49 लाख एमएसएमई इकाइयों को बैंकों के माध्यम से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे ढाई करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए है। सीएम योगी ने अधिकारियों को विभागीय बजट की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण बजट धनराशि का सदुपयोग किया जाए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई व सूचना नवनीत सहगल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed