फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh released a video taking a dig at the CM, saying that the green and red colors would combine to fo

यूपी: अखिलेश ने सीएम पर तंज कसते हुए वीडियो जारी किया, बोले- हरे और लाल रंग मिलकर सपा का झंडा बन जाएंगे

Wed, 30 Sep 2026 03:24 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 30 Sep 2026 03:24 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए एक वीडियो दिखाया। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा और चुनाव में कथित वोट चोरी व अनियमितताओं का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
UP: Akhilesh released a video taking a dig at the CM, saying that the green and red colors would combine to fo
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिलेश यादव ने बुधवार को सपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए एक वीडियो दिखाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हरे और लाल रंगे मिलेंगे तो वो सपा का झंडा बन जाएंगे। हरा रंग हरियाणी का और लाल रंग क्रांति का। दोनों मिलकर ये सत्ता बदल देंगे। ये सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। किसानों से सिर्फ वोट लिए जाते हैं।   

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने एक युवा को राज्यसभा भेजा जा है। समाजवादी पार्टी ने उद्योग जगत से जुड़ने के लिए एक उद्योगपति को राज्यसभा भेजा जा है। डॉ राम मनोहर लोहिया खुशहाली की बात करते हैं। सरकार की कोशिश इंवेस्टमेंट आए। जब हम FDI को कंपेयर करते हैं, तो समाजवादी पार्टी का मानना है कि उद्योग कैसे लगें यह भी सोच होनी चाहिए। वहीं, अखिलेश यादव ने बृज भूषण शरण सिंह पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें तय करना पड़ेगा, हरा गमछा और लाल गमछा डाल लें।
विज्ञापन


चुनावों में वोट चोरी और बेईमानी तो लंबे समय से चल रही

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावों में वोट चोरी और बेईमानी तो लंबे समय से चल रही है। 2022 के चुनाव में हमने देखा कि समाजवादी पार्टी समर्थकों के बड़ी संख्या में वोट काट दिए गए। अब जब बेईमानी की खबरें अखबारों में छपने लगीं, तब लोगों को समझ में आ रहा है कि वोट चोरी और चुनाव में घोटाला हो रहा है। नोएडा में अभी भी फर्जी वोट बनाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट चोरी की जिस तरह से खबरें आ रही हैं, उसका स्वतः संज्ञान लेते हुए कोर्ट को पश्चिम बंगाल और बिहार में दोबारा चुनाव कराना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 2024 में भाजपा को हराया है। 2027 में भाजपा का सफाया कर देंगे। भाजपा पूंजीपतियों के लिए काम करती है और धन्नासेठों की पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed