फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grand Sankirtan Yatra was organised in Lucknow under aegis of Sanatan Dharma Manch

Lucknow News: सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में निकली भव्य संकीर्तन यात्रा, जय माता दी के उद्घोष से गूंजा परिसर

Thu, 19 Mar 2026 11:58 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 11:58 PM IST
सार

राजधानी में सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में भव्य संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस मौके पर जय माता दी के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
grand Sankirtan Yatra was organised in Lucknow under aegis of Sanatan Dharma Manch
इमार गोमती ग्रीन में निकाली गई संकीर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को नव संवत्सर के मौके पर सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में राम नाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूरा परिसर श्री राम जय राम जय जय राम, जय माता दी और हरे कृष्णा के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। 
विज्ञापन

 

यात्रा इमार गोमती ग्रीन के जी ब्लॉक से प्रारंभ होकर फेज-2 होते हुए फेज-1 स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। वहां पर आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन

 

इस अवसर पर सुष्मिता राय के भजन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोसायटी की महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और सनातन धर्म के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस अवसर पर सनातन धर्म मंच के संरक्षक वी.एस. शुक्ला, विनोद कुमार तिवारी सहित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राज किशोर राकेश, अरविंद तिवारी, अनुराग पांडेय, रविंद्र नाथ राय, जेपी सिंह, रवि शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, पवन पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, सुधीर मिश्र, डॉ. रोहिताश, शशांक मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, रेणु पांडे, उर्वशी गोयल, अनीता मौर्य, अपर्णा पाण्डेय, सुबीना, मोनिका, ज्योत्सना, प्रियंका सक्सेना, सीए शशांक मिश्र, रुद्रेश ओझा, राजीव सिंह, आशीष श्रीवास्तव, एसडी मौर्य सहित बड़ी संख्या में सोसायटी निवासी मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed