फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grand decoration in Shiva temples, clouds performed Jalabhishek

Lucknow News: शिवालयों में भव्य शृंगार, मेघों ने किया जलाभिषेक

Sat, 12 Jul 2025 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Grand decoration in Shiva temples, clouds performed Jalabhishek
राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में हुआ महाकाल का रुद्राभिषेक। -अमर उजाला
लखनऊ। सावन के पहले दिन एक ओर जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त शिवालयों में पहुंचे तो वहीं दूसरी ओर आसमान से मेघों ने भी जलाभिषेक किया। राजधानी के शिव मंदिरों में महादेव का भव्य शृंगार किया गया। महाआरती, रुद्राभिषेक के साथ भस्म आरती से भगवान शंकर का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोग लगाया गया। शाम को महिला मंडल ने भजन-कीर्तन से वातावरण को शिवमय कर दिया। सावन के पहले दिन ही सुबह बारिश ने भी मौसम की तल्खी को काफी हद तक कम दिया और दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन


राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में शुक्रवार को भोर में दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही संकल्प के साथ वेदी पूजन किया गया। आलोक गुप्ता और उनकी पत्नी अंशु गुप्ता ने गर्भग्रह में बाबा का अभिषेक किया जो छह बजे तक चला। इसके बाद 6:15 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए और भक्तों ने जलाभिषेक किया। दर्शन-पूजन का सिलसिला दोपहर तक चला और फिर 12 बजे कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर के आचार्य अतुल मिश्रा ने बताया कि 12:30 बजे से रुद्राभिषेक की शुरुआत हुई। इसके बाद बाबा की भस्म आरती की गई। शाम को पांच बजे मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए खोले गए। शाम 6:30 बजे से लेकर आठ बजे तक महिला मंडल ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। शाम आठ बजे आरती हुई और 8:30 बजे बाबा का शृंगार किया गया। रात नौ बजे शयनमंगल आरती हुई। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed