फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gram rojgar sevak protest in lucknow.

जल समाधि, यूपी में अनशन का नया ‘नाटक’

Fri, 21 Nov 2014 07:51 PM IST
सैफ हैदर नकबी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकबी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Nov 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
gram rojgar sevak protest in lucknow.

अक्सर अपनी मांगे मनवाने के लिए प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ जाते हैं, कभी

विज्ञापन
आगजनी करते हैं तो कभी पथराव। अब लोगों ने नदी में डूबना शुरू कर दिया है।

पिछले दिनों बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की जल समाधि के बाद ग्राम रोजगार सेवक भी इसी रास्ते पर उतर आए। नियमित व राज्य कर्मचारी का दर्जा मांग रहे ये रोजगार सेवकों को उम्मीद है कि उनकी ये तरकीब सरकार पर असर डालेगी। हालांकि सरकार ग्राम रोजगार सेवकों को आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दे पा रही।

शुक्रवार को सत्याग्रह के ऐलान के साथ एक दर्जन ग्राम सेवक गोमती नदी में छलांग लगा जल सत्याग्रह शुरू किया। लेकिन प्रशासन ने एक फिर ग्राम रोजगार सेवकों को मनाते हुए उन्हें सोमवार तक वार्ता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चित कालीन धरने पर डटे ग्राम रोजगार सेवकों ने दोपहर में गोमा घाट पर जल सत्याग्रह शुरू करने को लेकर तिरंगा लेकर छलांग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इससे नाराज एक दर्जन ग्राम रोजगार सेवक पुलिस को चकमा देकर गोमती नदी में कूद गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने ग्राम रोजगार सेवकों को मानमनौव्वल कर बाहर निकाला और आश्वासन दिया कि सपा प्रमुख के जन्म दिन के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री से वार्ता कराई जाएगी इसके बाद जल सत्याग्रह कर नदी में कूदे ग्राम सेवक बाहर निकल आए।

सरकार पर लगाया छलने का आरोप

gram rojgar sevak protest in lucknow.
धरने का संचालन कर रहे कमलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बार बार सरकार ग्राम रोजगार सेवकों को छल रही है।

उन्होंने कहा कि अब सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती तो अब प्रदेश भर में आंदोलन के साथ जल सत्याग्रह शुरू होगा जिसे कोई रोक नहीं सकता।

उन्होंने बताया कि सोमवार तक प्रदेश भर के सैकड़ों जिलों से ग्राम सेवक लखनऊ पहुंच रहे हैं।  

ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति यूपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में नदी में कूदे ग्राम रोजगार सेवकों में राकेश पटेल, सरवन गोस्वामी, अरविंद शर्मा आदि शामिल थे।

ग्राम रोजगार सेवक 22 नवंबर शनिवार को विधान भवन के सामने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का 76 वां जन्म दिवस मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed