फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gram panchayat officer-recruitment-officers tension

2,926 पदों पर भर्ती बनी बड़ी चुनौती

Mon, 28 Oct 2013 08:24 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 08:24 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat officer-recruitment-officers tension

प्रदेश के ग्राम पंचायत अधिकारियों (सेक्रेटरी) की भर्ती सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में 2926 पदों के लिए जिला स्तर पर चल रही भर्ती के लिए करीब 40 से 50 लाख आवेदन किए जाने का अनुमान है।

यानी एक-एक पद पर हजारों आवेदकों के बीच जोर आजमाइश। इसके अलावा चयन प्रक्रिया जिस तरह की तय की गई है, उसे लेकर सरकारी हेल्पलाइन पर ढेर सारे सवाल आ रहे हैं।

हालांकि पंचायतीराज मंत्री बलराम यादव का कहना है कि भर्ती अच्छी तरह से होगी, किसी को किसी तरह की शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।

प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा 19 अक्टूबर को खत्म हो चुकी है।

जिला स्तर पर जिला पंचायतराज अधिकारियों द्वारा की जाने वाली इस भर्ती के लिए अब जिलों से गिनती के पदों पर जिस तरह से हजार और लाख में आवेदन आने की सूचनाएं आ रही हैं। इससे भर्ती से जुड़े अफसरों की चिंता साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री बलराम यादव के गृह जिले आजमगढ़ में करीब ढाई लाख आवेदन आने की खबर है तो सीतापुर में 110 पदों के लिए आवेदकों का आकड़ा तीन लाख पार कर गया। सुल्तानपुर में भी 51 पदों के लिए एक लाख से ज्यादा लोग नौकरी की होड़ में खड़े हैं। अधिकारी बताते हैं कि यही हाल कमोवेश हर जिले में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शासन ने पंचायतीराज निदेशालय व जिलों में डीपीआरओ व उप निदेशक कार्यालयों पर जो भर्ती हेल्पलाइन शुरू कराई वहां मेरिट बनाने के तरीके और इंटरव्यू की व्यवस्था को लेकर ढेर सारे सवाल आ रहे हैं।

पंचायत विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि बेरोजगारों की जिस कदर भीड़ सामने आई है उसको संतुष्ट कर भर्ती निपटाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि विभाग अब आवेदकों के आवेदन पत्रों की छंटनी कर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाने के लिए काल लेटर तैयार करने में जुट गए हैं।

हेल्पलाइन में जो सवाल आ रहे ज्यादा
सवाल एक:- ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के लिए योग्यता इंटरमीडिएट तय की गई है। फिर मेरिट स्नातक के अंकों को जोड़कर बनाने की बात क्यों हो रही है? क्या सरकार इसे बदलेगी?
सबसे ज्यादा आने वाली शिकायतों में यह सवाल सबसे ऊपर है।

सवाल दो:- इंटरव्यू किस तरह से होगा। क्या पद के लिए आवेदन करने वाले समस्त आवेदकों को बुलाया जाएगा या फिर सीट के आधार पर कोई संख्या तय की जाएगी। सीट से ज्यादा लोगों को बुलाए जाएंगे तो उसके लिए क्या मानक बनाया गया है?

सवाल तीन:- क्या सभी जिलों में एक ही दिन इंटरव्यू होगा या अलग-अलग दिनों में होगा? क्या एक से अधिक आवेदन करने पर अलग-अलग जिलों में इंटरव्यू में शामिल हुआ जा सकता है?


सवाल चार:- 100 नंबर की चयन प्रक्रिया में शैक्षिक रिकार्ड के 50 नंबर के बराबर क्या इंटरव्यू के लिए 50 नंबर रखना ठीक है? क्या यह नियम के अनुसार है? क्या सरकार इसी आधार पर इंटरव्यू कराएगी?

जिले का नाम ---------- कुल पद ---------- आवेदन
गोंडा ---------- 53 ---------- 75,240
सुल्तानपुर ---------- 51 ---------- 1,00,635
अमेठी ---------- 45 ---------- 48,461
रायबरेली ---------- 50 ---------- 75,000
बहराइच ---------- 49 ---------- 52,000
फैजाबाद ---------- 54 ---------- 92,000
बलरामपुर ---------- 50 ---------- 32,000
सीतापुर ---------- 110 ---------- 3,04,375
श्रावस्ती ---------- 27 ---------- 19,000
आजमगढ़ ---------- 115 ---------- 2,50,000
नोट: यह आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के पहले की अनुमानित संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed