{"_id":"5bb1b9af867a557f6d0b0853","slug":"gps-will-be-installed-in-lucknow-city-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ समेत इन छह शहरों की सिटी बसों में लगेगा जीपीएस, मोबाइल एप से पता चलेगी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ समेत इन छह शहरों की सिटी बसों में लगेगा जीपीएस, मोबाइल एप से पता चलेगी स्थिति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
नगरीय परिवहन निदेशालय लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा और इलाहाबाद की 820 सिटी बसों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाएगा। इनमें लखनऊ की 110 बसें भी शामिल हैं।
बसों में जीपीएस लगाने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसी अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी ने परिवहन निदेशालय से अनुबंध किया है। निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह के मुताबिक केंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग से सिटी बसों में जीपीएस लगाया जाएगा।
कंपनी बसों पर निगरानी करने के लिए हर शहर में एक नियंत्रण कक्ष बनाएगी, जिससे बसों की स्थित पता लगाकर ड्राइवर एवं कंडक्टरों की गतिविधियों पर नजर रखेगी। इस सिस्टम के प्रभावी होने पर सिटी बसें तय रूट के अलावा दूसरे रूट पर भी चलायी जाएंगी।
विज्ञापन
अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी एक मोबाइल एप तैयार करेगी। यात्री इस एप को डाउनलोड करके बसों की लोकेशन देख सकेंगे। यहीं नहीं इसके जरिए एक किमी के दायरे में आवागमन करने वाली दूसरी सिटी बसों की स्थिति का भी पता चलेगा।