फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gpo services will be closed

Lucknow News: जीपीओ में पहली से चार तक बंद रहेंगी स्पीड पोस्ट, पार्सल, डाक सेवाएं

Thu, 31 Jul 2025 09:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:13 AM IST
विज्ञापन
gpo services will be closed

विज्ञापन
आईटी सर्वर एप्लीकेशन अपग्रेडेशन का होगा काम
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। डाक विभाग के सर्वर अपग्रेडेशन व आईटी एप्लीकेशन के नए वर्जन से संबंधित कार्य के चलते पहली से चार अगस्त तक डाक सेवाएं बाधित रहेंगी। इसमें स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल व बचत बैंक सेवाओं के काम नहीं होंगे। रात आठ बजे से चार अगस्त की सुबह दस बजे तक सेवाएं निलंबित रहेंगी।

जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर ने बताया कि डाक विभाग अगली पीढ़ी के एप्लीकेशन लॉन्च कर रहा है, जो डिजिटल उत्कृष्टता की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्नत प्रणाली व अपग्रेडेड सर्वर एवं सॉफ्टवेयर चार अगस्त से जीपीओ में लागू हो जाएगा। ऐसे में उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्बाध एवं सुरक्षित रूप से काम हो सके, इसके चलते पहली अगस्त से सेवाएं बाधित होंगी। अधिकारियों ने बताया कि पहली अगस्त की रात आठ बजे से जीपीओ डाकघर में सभी सार्वजनिक लेनदेन सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसमें स्पीडपोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल व बचत बैंक सेवाएं बंद चार अगस्त सुबह दस बजे तक बंद रहेंगी। यह अस्थाई निलंबन डाटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन एवं तकनीकी प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए है। एप्लीकेशन उन्नत हो जाने पर उपयोगकर्ताओं का अनुभव और बेहतर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed