{"_id":"016ba3fa2692bfa21caa5478c99c086b","slug":"govt-to-make-people-computer-aware-for-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ई-सेतु’ कार्यक्रम द्वारा बेरोजगारों को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ई-सेतु’ कार्यक्रम द्वारा बेरोजगारों को प्रशिक्षण
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 01 Jun 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने शिक्षित बेरोजगारों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर रोजगार प्राप्त करने के लिहाज से दक्ष बनाने के लिए ‘ई-सेतु’ कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप के आधार पर यह योजना 13 जिलों में शुरू करने की तैयारी है।
शासन ने इस योजना के तहत पूर्व में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए स्थापित कंप्यूटर लैब का उपयोग ई-सेतु के अंतर्गत करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पूर्व में इस तरह के कंप्यूटर लैब लखनऊ सहित 14 जिलों में स्थापित किए गए थे।
शासन ने लखनऊ को छोड़कर बाकी 13 जिलों के कंप्यूटर लैब को ई-सेतु में बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
इसके अंतर्गत मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व पंचायतीराज विभाग के कार्यालयों में स्थापित कंप्यूटर लैब का प्रयोग सरकारी कार्मिकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित व युवा बेरोजगारों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने में होगा।
विज्ञापन
यहां बेरोजगार युवाओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार प्राप्त करने में मदद की जाएगी। शासन ने ई-सेतु कार्यक्रम को पीपीपी के आधार पर चलाने का फैसला किया है।
औद्योगिक व व्यावसायिक घराने इन केंद्रों पर अवस्थापना सुविधाएं व इंटरनेट आदि उपलब्ध कराने में भूमिका निभाएंगे।
इन केंद्रों पर कृषि, स्वास्थ्य, वित्त, शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसका लाभ प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के युवाओं को भी पहुंचाया जाएगा।
इन जिलों के युवा बनेंगे दक्ष
गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर, अमरोहा, अलीगढ़, गोरखपुर, कानपुर, कौशांबी, गोंडा, बांदा, मिर्जापुर, वाराणसी व कन्नौज।