यूपी बोर्ड के 3000 मेधावियों का सम्मान करेगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सपा सरकार लोकसभा चुनाव में खोया सम्मान किसी भी सूरत में वापस चाहती है। इसके लिए यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने वाले मेधावियों को सामूहिक समारोह आयोजित कर सम्मानित करने की योजना तैयार की जा रही है।
यूपी बोर्ड के करीब 3000 मेधावियों को सम्मानित किए जाने का विचार है। यह कार्यक्रम यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद आयोजित किया जाएगा।
सरकार का मानना है कि मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान का समाज में अच्छा संदेश जाएगा और उसे इसका फायदा मिलेगा।
नहीं काम आईं योजनाएं
अखिलेश सरकार ने युवाओं को रिझाने के लिए इंटर पास छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप बांटे। इंटर पास छात्राओं को कन्या विद्याधन और 'हमारी बेटी उसका कल' जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
सपा सरकार को यह उम्मीद थी कि इन योजनाओं का लोकसभा चुनाव में अच्छा असर दिखेगा और परिणाम उनके अनुकूल होगा।
अखिलेश से लेकर मुलायम सिंह यादव तक अपनी चुनावी सभाओं में इन योजनाओं का जिक्र करना नहीं भूलते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में सपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
इसलिए राज्य सरकार चाहती है कि युवाओं के बीच यह संदेश दिया जाए कि उनकी असली हितैषी सपा ही है।
इसी माह आएगा परिणाम
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम इसी माह आ रहा है। इंटरमीडिएट का परिणाम 25 मई को तो हाईस्कूल का 30 को आ रहा है।
सरकार का मानना है कि आईसीएसई और सीबीएसई के मेधावियों का सम्मान उनके स्कूल वाले ही करते हैं।
उनका स्कूल प्रबंधन इसका प्रचार भी जोर-शोर से करता है। इसलिए इसबार यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया जाए।
ऐसे होगा चयन
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद पूरे प्रदेश से टॉप 3000 छात्र-छात्राओं को छांटा जाएगा। ये वरीयताक्रम में सबसे ऊपर होंगे।
सम्मान समारोह में इन छात्र-छात्राओं के अलावा उनके स्कूल से एक शिक्षक और उसके माता-पिता को बुलावा भेजा जाएगा।
कार्यक्रम ऐसे स्थल पर आयोजित होगा जहां पर एक साथ कम से कम पांच से सात हजार लोग आ सकें।
फैक्ट फाइल
हाईस्कूल के परीक्षार्थी-------39,93,199
इंटरमीडिएट-----------------31,27,066
इंटरमीडिएट का रिजल्ट-----25 मई
हाईस्कूल--------------------30 मई