{"_id":"a4031cbe2292c842869637efc6d8ab69","slug":"govt-takes-big-decision-for-clean-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा सफाई के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सफाई के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Oct 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
गंगा पुनर्जीवन एवं विकास योजना के तहत प्रदेश में गंगा नदी के किनारे बसे 25 जिलों के 951 गांवों में 3.73 लाख शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से एक सप्ताह में इसकी कार्ययोजना तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सफाई कर्मचारी के उत्पीड़न के आरोप में महाराजगंज के प्रभारी डीपीआरओ प्रभाकर को निलंबित करने के निर्देश दिए।
जवाहर भवन में जिला पंचायतराज अधिकारियों और उपनिदेशकों की समीक्षा बैठक में कैलाश यादव ने संभल जिले की प्रगति खराब रहने और बैठक में गैरहाजिर रहने के कारण वहां के जिला पंचायतराज अधिकारी से स्पष्टीकरण से मांगा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अधिकारी सिर्फ दफ्तरों में न बैठें। ग्राम पंचायतों में केसी ड्रेन, सीसी रोड और शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता की जांच करें।
मंत्री ने कहा, गांवों में शौचालय बनाने की योजना में जरा भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी जिलों में परियोजना समन्वयकों की भर्ती एक माह में पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन