{"_id":"78342400304d6bb25af2043a3541d0f6","slug":"govt-should-take-money-back-from-azam-khan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुलायम के बर्थडे खर्च की आजम से हो वसूली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुलायम के बर्थडे खर्च की आजम से हो वसूली'
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Jan 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने रामपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के मनाए गए जन्मदिन पर हुए खर्च की मंत्री मो. आजम खां से वसूली की मांग की है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि भाजपा काफी पहले से ही कह रही है कि सपा के नेता निजी आयोजनों पर सरकारी धन को लुटाने की बात करती रही हैं।
अब तो यह साबित भी हो गया है। आजम ने दाउद और तालिबान से पैसे लेने की बात कही थी।
अब ये पैसा श्रम विभाग से क्यों वसूलने की कोशिश हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद की जा रही है।
अभी सैफई में मात्र 3 मिनट के ठुमके के लिए श्रीलंका के सिने स्टार जेक्लीन फर्नांडीज को 75 लाख रुपये भुगतान किया गया।
एक तरफ प्रदेश की सरकार आर्थिक संकट का रोना रो रही है और दूसरी ओर मौज-मस्ती पर पैसा लुटा रही है।