{"_id":"c49c09ddb096dc8abd09a99c51f1965c","slug":"govt-says-remove-name-of-three-inspector-general","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग के चुने नामों पर सरकार ने जताया ऐतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग के चुने नामों पर सरकार ने जताया ऐतराज
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Mar 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
लोक सभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के पांच आईजी को बतौर पर्यवेक्षक चिह्नित किए जाने के बाद राज्य सरकार ने इनमें से तीन आईजी के नाम हटाने का आग्रह कर दिया है।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार ने आयोग को औपचारिक पत्र भी भेज दिया है। आयोग ने जिन्हें पर्यवेक्षक बनाया है उनमें आगरा जोन के आईजी आशुतोष पांडेय, आईजी इंटेलीजेंस तिलोत्तमा वर्मा, आईजी पीएसी अखिलेश्वर राम मिश्र, आईजी अभय प्रसाद और सुग्रीव गिरी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
आयोग के इस फैसले की जानकारी होने के बाद सरकार ने बुधवार को आयोग को औपचारिक पत्र लिखकर इनमें से तीन अधिकारियों आशुतोष पांडेय, तिलोत्तमा वर्मा और अखिलेश्वर राम मिश्र के नाम को हटाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सरकार ने आशुतोष पांडेय के आगरा जोन का आईजी होने की वजह से उनको हटाया जाना उचित नहीं ठहराते हुए।
मुख्यालय द्वारा चुनाव के समय किया जाने वाले कार्य प्रभावित होने और अखिलेश्वर राम के इसी माह के अंत में सेवानिवृत्त होने की वजह से उनका भी नाम इस सूची सी हटाने का आग्रह किया है।