फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   govt gives altimetum to run ac buses

टीपू का अल्टीमेटम, 45 दिन में चलें 'एसी बसें'

Thu, 22 May 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 May 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
govt gives altimetum to run ac buses

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट साधारण एसी बस ‘जन रथ’ 45 दिन में नहीं चली तो पूरी क्रय समिति को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह अल्टीमेटम परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने मुख्यालय के विभागीय अफसरों को दिया।

सूबे में अभी तक जन रथ का संचालन न होने पर परिवहन मंत्री ने बुधवार को तकनीकी व संचालन इकाई के अफसरों की जमकर क्लास ली।

इस दौरान उन्होंने प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम को निर्देश दिया कि क्रय समिति 45 दिन के भीतर हर हाल में साधारण एसी बस ‘जन रथ’ खरीदकर जनता को जुलाई के पहले सप्ताह से लोगों को मुहैया कराए।

ऐसा न होने पर क्रय समिति के सभी अफसरों को सस्पेंड कर दिया जाए।

यही नहीं उन्होंने अभी तक जन रथ की खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं होने के लिए जिम्मेदार अफसरों की लिस्ट मांगी।

साथ ही परिवहन मंत्री ने कहा कि रोडवेज में टायर, ग्रीस, सीट सहित मेंटेनेंस की जो सामग्री खरीदी जाएगी, उसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

इस रिपोर्ट को भेजने के लिए अलग से नोडल अफसर नियुक्त करने का भी निर्देश दिया।

उधर, प्रबंध निदेशक मेश्राम ने बताया कि ‘जन रथ’ खरीदने की नए सिरे से प्रक्रिया शुरू होगी और 45 दिन के भीतर यह बस सड़कों पर दौड़ने लगेगी।

43 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की होगी भर्ती
परिवहन मंत्री ने रोडवेज में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) की कमी को दूर करने के लिए 43 पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि एआरएम के 30 पद पहले से स्वीकृत हैं।
विज्ञापन


जबकि शेष 13 पद जल्द शासन से मंजूर कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने आरएम एवं एआरएम को डिपो की खटारा बसों को तत्काल नीलाम करने का निर्देश दिया।

आरएम व एसएम 28 को तलब
रोडवेज में अपेक्षित सुधार एवं आय में बढ़ोतरी न होने पर क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) और सेवा प्रबंधकों (एसएम) 28 मई को तलब किया है।

परिवहन मंत्री ने उनके कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तत्काल निलंबन से लेकर ट्रांसफर करने की चेतावनी दी।

साथ ही बेहतर काम नहीं करने वाले आरएम को हटाकर उनकी जगह एसएम को आरएम बनाने की भी बात कही।

उन्होंने प्रबंध निदेशक को ऐसे सेवा प्रबंधकों और नए क्षेत्रीय प्रबंधकों की खोजबीन करने का निर्देश दिया है।  

बेटिकट यात्रियों को पकड़ेंगे परिवहन मंत्री
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए न तो कोई क्षेत्रीय प्रबंधक छापा मारता है और न ही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यालय का चेकिंग स्क्वायड भी एसी कमरे से बाहर नहीं निकलता है। लिहाजा अब वह स्वयं बेटिकट यात्रियों को पकड़ने और कंडक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए छापा मारेंगे।

उन्होंने कहा कि अफसरों व कंडक्टरों की साठगांठ के चलते बेटिकट यात्री नहीं पकड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed