{"_id":"5c7aedfbbdec220f1220a726","slug":"governor-said-some-inspirational-things-while-inaugurating-sarojini-naidu-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोजिनी नायडू की प्रतिमा का अनावरण कर राज्यपाल ने कही यह प्रेरणादायक बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोजिनी नायडू की प्रतिमा का अनावरण कर राज्यपाल ने कही यह प्रेरणादायक बात
Sun, 03 Mar 2019 02:26 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
राम नाईक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रतिमाएं समाज को प्रेरित करती हैं। सरोजिनी नायडू प्रदेश की प्रथम राज्यपाल रहीं हैं। वह देश की पहली महिला राज्यपाल भी थीं। उनकी प्रतिमा लोगों को देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। ये बातें शनिवार को राज्यपाल ने यहां सरोजिनी नायडू पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण के दौरान कही।
राज्यपाल ने कहा कि जब वे वर्ष 2015 में पहली बार सरोजिनी नायडू पार्क आए तो देखा कि प्रदेश की प्रथम राज्यपाल जिनकी मृत्यु कार्यकाल के दौरान ही राजभवन में हुई थी, उनकी प्रतिमा के नाम पर सिर्फ ‘बस्ट’ (सीने से सिर तक हिस्सा) लगा हुआ है। ऐसी विदुषी महिला और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के बावजूद लखनऊ में उनकी भव्य प्रतिमा न होने पर नई प्रतिमा लगाने का आग्रह किया। इसके बाद यह प्रतिमा लगी। इस मौके पर प्रदेश सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर डॉ. संयुक्ता भाटिया भी मौजूद थीं।