{"_id":"5983844e4f1c1bdf7b8b46c9","slug":"governor-ram-naik-writes-to-cm-yogi-for-termination-of-us-tomar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- तोमर की बर्खास्तगी का आदेश जारी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- तोमर की बर्खास्तगी का आदेश जारी करें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक ने राज्य सरकार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के निलंबित कुलसचिव यूएस तोमर की बर्खास्तगी का आदेश जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। गौरतलब है, वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों का दोषी पाए जाने के बाद राज्यपाल ने बुधवार को यूएस तोमर को बर्खास्त करने का निर्णय किया था।
विज्ञापन
राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य सरकार यूएस तोमर को बर्खास्त करने के संबंध आवश्यक आदेश जारी करे। अब प्राविधिक शिक्षा विभाग को तोमर की बर्खास्तगी का आदेश जारी करना है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि विभाग की ओर से औपचारिक आदेश जारी होने में अभी एक-दो दिन का वक्त लग सकता है।