फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor ram naik on blood donation.

रक्तदान शिविर में पहुंचे राज्यपाल रामनाईक, कहा- जाति-धर्म के आधार पर नहीं बंट सकता रक्त

Sun, 01 Oct 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Oct 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
governor ram naik on blood donation.
रक्तदानियों के साथ राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि रक्तदान करके दूसरे को जीवनदान देना सबसे बड़ा दान है। धर्म, जाति, संप्रदाय, अमीर व गरीब के आधार पर रक्त का वर्गीकरण नहीं किया जा सकता है, क्योंकि रक्त सिर्फ रक्त होता है और उसका कार्य भी केवल सभी का जीवन बचाना है। इसलिए रक्त के आधार पर किसी को नहीं बांटा जा सकता है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने यह बात रक्तदान दिवस पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के उद्धाटन के मौके पर कही। शिविर का आयोजन केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल सोसाइटी की ओर से संकुक्त रूप से किया गया था।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि समाज के लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। शिविर के माध्यम से जातिगत आधार पर रक्तदान को लेकर लोगों में सदियों से व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जाना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक लोगों के रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा दान रक्तदान

governor ram naik on blood donation.

राज्यपाल ने कहा कि अंगदान, नेत्रदान, देहदान और भूदान जैसे दान के तो बहुत तरीके हैं, लेकिन सबसे बड़ा दान रक्तदान ही है, क्योंकि इस दान से लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर राज्यपाल ने शिविर में रक्तदान करने वाली प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर, परिसहाय स्क्वाड्रन लीडर प्रवीण भौरिया, प्रीति मिश्रा, अमित वर्मा, बृजेश कुमार, अजीत, मंयक,  सलमान अहमद सहित 11 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष नरेश चन्द्रा, केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट और तूलिका चन्द्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed