फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor ram naik meet with siddharth nath singh

सिद्धार्थनाथ सिंह पहुंचे अस्पताल से घर, राज्यपाल ने की मुलाकात

Thu, 09 Aug 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
governor ram naik meet with siddharth nath singh
सिद्धार्थनाथ सिंह से मुलाकात करते राज्यपाल

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाज के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल से घर लौट आए। इसके बाद गौतम पल्ली स्थित आवास पर उनके स्वास्थ्य का हाल लेने वालों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ सिंह को 7 अगस्त की शाम अचानक सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया। यहां जांच में उनके दिल की दो धमनियों में ब्लॉकेज मिला था।
विज्ञापन


कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भुवन चंद्र तिवारी की टीम ने एंजियोप्लास्टी करके ब्लॉकेज वाली धमनियों में तीन स्टंट डाले थे। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा था। बुधवार को उन्हें आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और विधायक संगीत सोम भी उनसे मिलने पहुंचे। रात लगभग 9 बजे राज्यपाल राम नाईक भी उनके आवास पहुंचे। लगभग 30 मिनट तक वहां रुककर हालचाल लिया। कई विधायकों और जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य कारणों से उनसे मिलने नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed