{"_id":"5a19b2a14f1c1bf4688bd7f2","slug":"governor-ram-naik-in-ramayan-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के राज्यपाल का वादा, अयोध्या की अगली दिवाली और भी भव्य होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के राज्यपाल का वादा, अयोध्या की अगली दिवाली और भी भव्य होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 26 Nov 2017 06:31 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामायण मेले के समापन समारोह में आने का सौभाग्य प्राप्त कर धन्य महसूस कर रहा हूं। रामायण मेले की कल्पना में समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया का योगदान रहा। उनकी स्मृति को प्रणाम करता हूं। मेले की कल्पना की उपज में लोहिया जी ने बड़ा योगदान दिया।
विज्ञापन
उनकी दूर दृष्टि ने अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक सेतु बनाने का काम किया। हजारों साल बाद भी राम हमारे आदर्श पुरुष हैं। वे सबके जीवन, मनोभावों पर राज करते हैं। राम के आदर्श और चरित्र को आत्मसात करने की आवश्यकता है। ये बातें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहीं।
विज्ञापन
वे अयोध्या के रामकथा पार्क में आयोजित चार दिवसीय रामायण मेले के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अयोध्या की अगली दीपावली और भव्य होगी।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि समाज को जागृत करना है तो राम के अलावा दूसरा नाम प्रभावी नहीं हो सकता। राम का कोई भी रूप पिता, पुत्र, भाई सभी अनुकरणीय हैं। इसीलिए रामलीला देखने के लिए लोग बार-बार जाते हैं। उन्होंने कहा कि राम का नाम पूरी दुनिया में प्रचलित हैं। यहां तक कि मुस्लिम बाहुल्य इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे देशों में भी राम के प्रति अगाध श्रद्धा है।